फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा उपवन : सौ और पशुओं के रखने का होगा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की तरफ से संचालित कान्हा उपवन का विस्तार किया जाएगा। परिसर में ही 480 वर्गमीटर में 100 पशुओं को और रखने का इंतजाम किया जाएगा। इसमें नए शेड के साथ भोजन के लिए नाद, सुविधाजनक टाइल्स, पीने के पानी का इंतजाम के साथ अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल पिछले दिनों कान्हा उपवन गए थे। उन्होंने वहां कुछ कमियां पाई थीं, जिसपर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को सुधार किए जाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने शासन के पास कान्हा उपवन के विस्तारीकरण का प्रस्ताव भेजा था। अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव ने बताया कि शासन की तरफ से फंड स्वीकृत होने के बाद बृहस्पतिवार को नगर निगम और सीएंडडीएस की टीम ने कान्हा उपवन का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें