सपा उम्मीदवार काजल निषाद ने भरा पर्चा
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर सदर सीट से सपा उम्मीदवार काजल निषाद में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं बांसगांव सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सदल प्रसाद ने पर्चा दाखिल किया। दोनों उम्मीदवारों ने एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना अपना पर्चा भरा। इसके बाद गोरखपुर क्लब में इंडिया गठबंधन की सभा हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर झूठ और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।