फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बस एक बात ऐसी चुभी कि पल में प्रेमी से हत्यारा बन गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
विज्ञापन

रात में फोन पर कॉल वेटिंग आना बेलीपार के महावीर छपरा में पूर्व प्रधान के घर काम करने वाली आंचल (18) की हत्या का कारण बन गया। बताया जा रहा है कि उसके नाबालिग प्रेमी ने जयपुर से एक महीने पहले जब उसे फोन किया तो रात में कॉल वेटिंग में था। इससे उसे आंचल पर शक होने लगा। होली में प्रेमी जब गांव आया तो वह आंचल से मिलने गया। बातचीत के दौरान ही आंचल की एक बात उसे ऐसी चुभी कि उसने उसी वक्त दुपट्टे से उसका गला कस दिया। वह जान लेने पर उतारू था और गुस्से का मंजर इससे ही समझा जा सकता है कि मौत के बाद भी उसने चेहरे को ईंट से कूंच डाला।
पुलिस अभिरक्षा में नाबालिग प्रेमी ने पूरी कहानी उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि पिछले करीब एक साल से उसकी आंचल से बातचीत होती थी लेकिन, एक महीने पहले से आंचल की बातचीत करने का लहजा बदल गया था। वह उससे दूरी बनाने लगी थी। उसकी वजह से ही उसने होली के समय घर आने का फैसला किया। होली के दिन ही मिलना चाहता था लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद फिर दोनों की बातचीत हुई और रात में आंचल उससे मिलकर बातचीत करने को तैयार हो गई। उसे बुलाया और दोनों के बीच करीब पंद्रह मिनट तक बातचीत भी हुई। आंचल को जरा भी संदेह नहीं था कि जिसे अपना दोस्त समझ रही है, वह उसका कातिल बन जाएगा। अगले ही पल मजाक में कहे एक वाक्य ने प्रेमी के पुराने दर्द को ऐसा कुरेदा कि उसने आंचल को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

कपड़े पर मिले हैं खून के धब्बे
आंचल की हत्या के बाद उसका प्रेमी ने घर जाकर नहाया भी लेकिन उसके कपड़े पर खून के धब्बे मौजूद थे। उसके छिपाए कपड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे लगा कि उसके ऊपर कोई शक नहीं करेगा, मगर पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में ज्यादा समय नहीं लगा।
मौके पर ही मिल गया था खून लगा ईंट
आंचल का शव मिलने के बाद ही पुलिस ने मौके पर बारीकी से जांच की। जांच के दौरान आंचल के गले पर कसे होने का निशान से साफ हो गया था कि उसकी हत्या की गई है, लेकिन उसके चेहरे को ईंट से कुचला गया था। ईंट भी पास में ही था। इसके बाद ही पुलिस को समझ में आ गया कि या तो गुस्से में चेहरे को कुचला गया है या फिर पहचान छिपाने की कोशिश की गई। मगर, आंचल का शव जहां मिला है, वहीं पर वह काम भी करती थी, इस वजह से पहचान छिपाना आसान नहीं था और पुलिस फिर संदेह के आधार पर प्रेमी तक पहुंच गई।

डेढ़ साल पहले भी आया था इसी तरह का मामला
करीब डेढ़ साल पहले भी बेलीपार इलाके में इसी तरह का मामला सामने आया था। तब बिहार रेलवे के कर्मचारी की बेटी की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमी को जेल भेजा था। जांच में सामने आया था कि युवक प्रेमिका को लेकर लखनऊ में रहता था, लेकिन इस दौरान ही उसे संदेह हो गया था कि उसके दोस्त से ही उसकी प्रेमिका का संबंध हो गया। इसके बाद वह मिलने के लिए अपने गांव के पास बुलाया और साथ में एक घंटे घूमने व शारीरिक संबंध बनाने के बाद पुरानी बात पर झगड़ा हुआ और हत्या कर दी।
विज्ञापन

आज के इस आधुनिक व वर्चुअल युग में रिश्तों और भावनाओं की कद्र नहीं रह गई है। युवा पीढ़ी असंतोष और मनोरंजन के लिए कुछ भी कर रही है। वर्चुअल सबूतों के आधार पर ही रिश्तों की नींव रखी जा रही है जो की उचित नहीं है।- डा. आकृति त्रिपाठी, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें