संयुक्त व्यापार मण्डल गोरखपुर द्वारा आयोजित बैठक में सम्बोधित करते राजीव रस्तोगी एवं मंचाशीन प
गोरखपुर। संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को बैंक रोड स्थित एक होटल में हुई। पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि संयुक्त व्यापार मंडल की नई टीम का गठन किया जाएगा और उसमें सभी प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों को जगह दी जाएगी। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि जब जीएसटी के छापे से सभी व्यापारी परेशान थे, तो हमने उनके साथ बैठक करके उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाए। बैठक में चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल, नितिन कुमार जायसवाल, प्रमोद टेकरीवाल, एसके अग्रवाल, प्रवीण मोदी आदि मौजूद रहे। संवाद