फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आठवें वेतन आयोग पर दिल्ली में संयुक्त परिषद का मंथन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आठवें वेतन आयोग पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक 15 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। इसी के तहत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तैयारी बैठक जिला चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। संस्था के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि आयोग का फिटमेंट फैक्टर 3.67 से कम किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा और पेंशनरों को भी समान लाभ मिलना चाहिए। महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। बैठक में डीए एरियर भुगतान, रेलवे रियायत बहाली सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें