गोरखपुर। सिंधी समाज का त्योहार झूलेलाल महोत्सव 16 जुलाई से पूरे हर्षोल्लास के साथ शुरू होगा। जिसमें 40 दिनों तक पूरा सिंधी समाज भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना में लीन रहेगा। इतने दिन पूरा माहौल भक्ति से सराबोर रहेगा।
झूलेलाल महोत्सव समिति के अध्यक्ष अर्जुन वालानी ने बताया कि महोत्सव को लेकर तैयारी चल रही है। पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक पूजा-अर्चना के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम होंगे। पहले दिन झुलेलाल मंदिर में अखंड ज्योति जलाई जाएगी। पूरे 40 दिनों श्रद्धालु तक एक समय भोजन करेंगे। इस दौरान लहसुन व प्याज वर्जित रहता है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से 24 अगस्त तक नौ दिन नवरात्र रहेगा। जिसमें केवल फल खाकर लोग व्रत रहकर मंदिर में ही निवास करेंगे व भजन कीर्तन करेंगे। 25 अगस्त को झुलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान झूलेलाल की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।