गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के एक मोहल्ले से युवती कैंसर पीड़ित मां को छोड़कर युवक संग फरार हो गई। युवती घर से 50 हजार रुपये व जेवरात भी ले गई है। युवती के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक चौहान पर बहला फुसला कर अपहरण करने का केस दर्ज कराया गया है। दो वर्ष पूर्व युवक ने इसी युवती का अपहरण किया था। पुलिस को दी तहरीर में चाचा ने बताया कि उनकी भाभी कैंसर से पीड़ित है। उनका इलाज 15 दिन से एम्स में चल रहा है और वही भर्ती है। 11 अगस्त की सुबह युवती मोहल्ले के ही अभिषेक चौहान के साथ 50 हजार व जेवरात लेकर चली गई। चाचा ने बताया कि 21 जुलाई 2021 को भी युवक उसे ले गया था, जिसमे केस हुआ तब बाद में लड़की मिली। ब्यूरो