फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र के करमहा उर्फ कम्हरिया में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने, नकदी और बिजली का मोटर चोरी कर लिया। घटना के समय मकान मालिक परिवार के साथ पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। करमहा निवासी शुभम उपाध्याय चार नवंबर को परिवार के साथ देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कुंवर बखरा गए थे। शनिवार को लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला और सामान गायब था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें