फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तमंचा दिखाकर सराफा व्यापारी से दो लाख के गहने-नकदी लूटे

विज्ञापन
तमंचा दिखाकर सराफा व्यापारी से दो लाख के गहने-नकदी लूटे
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में जैनपुर गांव में हुई घटना, सूचना पर पहुंचे एसएसपी और अन्य अधिकारी
विज्ञापन

डिकी से गहने निकालने के बाद व्यापारी की बाइक छोड़ गए लुटेरे

अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव में स्थित ईंट-भट्ठा के पास शुक्रवार की शाम 6:45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी राजेश गुप्ता को तमंचा दिखाकर दो लाख रुपये के गहने व तीन हजार नकदी लूट लिए। वारदात के बाद असलहा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। उन्होंने एक किलोमीटर दूर व्यापारी की बाइक छोड़ दी। घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के करमहां गांव निवासी राजेश गुप्ता की जंगल डुमरी नंबर एक गांव के चंबल घाटी चौराहे पर सूर्यांश ज्वेलर्स के नाम से गहने की दुकान है। शुक्रवार की शाम 6:45 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। डिकी में उन्होंने दो लाख रुपये के गहने और जेब में तीन हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन

जैनपुर गांव में ईंट-भट्ठे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करने के साथ ही तमंचा निकाल लिया और बाइक रोकने को कहा। रुकने का प्रयास करने पर राजेश बाइक समेत गिर पड़े। इतने में बदमाश जेब से तीन हजार रुपये और बाइक लेकर फरार हो गए।
एक किलोमीटर दूर ले जाकर बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखे गहने निकाल लिए और बाइक छोड़कर फरार हो गए। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

एक साल पहले इसी व्यापारी को गोली मारकर हुई थी लूट
सराफा व्यापारी राजेश गुप्ता से एक साल पहले भी लूट की घटना हो चुकी है। दो दिसंबर 2022 को दुकान में पहुंचे दो बदमाशों ने तमंचे से राजेश गुप्ता को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद असलहा लहराते हुए फरार हो गए थे। उनके शोर मचाने पर चौराहे के लोगों ने पकड़ने के लिए दौड़ाया तो बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी थी। गुलरिहा थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम ने छह माह तक बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन अब तक पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें