फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन थाना क्षेत्रों में लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

Fri, 14 Jun 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में भीषण चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने जिले बड़हलगंज, हरपुर बुदहट और सिकरीगंज थाना क्षेत्र में जेवरात के साथ ही नकदी चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। सभी मामलों में पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के इन्नडीह गांव में बुधवार को अभिशेष विश्वकर्मा का पूरा परिवार छत पर सो रहा था। बगल के छत के रास्ते चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों में रखा अटैची व बक्से का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये का जेवरात चोरी कर लिया।
विज्ञापन

बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की रात बेलसड़ी गांव निवासी मुखलाल यादव के घर में चोरों ने घुसकर तीन सोने की चेन, दो कान का झाला, तीन अंगूठी व अन्य गहनों समेत 20 हजार रुपया चुरा लिया। हरपुर बुदहट प्रतिनिधि के अनुसार गठुआखोर निवासीगण लक्ष्मण यादव और त्रिलोकी यादव और सराय चाँदपार निवासी रामबृक्ष साहनी के घरों में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये और गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें