फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस 2023: गोरखपुर शहर के मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम, विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Mon, 19 Jun 2023 02:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के मंडल विद्युत इंजीनियर के पद पर कार्यरत चंद्रभूषण श्रीवास्तव के बेटे शिवम श्रीवास्तव का चयन कंबाइंड डिफेंस सर्विस में हुआ है। मूलरूप से गोरखपुर निवासी शिवम चेन्नई में प्रशिक्षण पाकर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होकर देश सेवा करेंगे।
विज्ञापन
जेईई एडवांस परीक्षा में मोमेंटम बेतियाहाता के सफल अभ्यर्थी खुशी मनाते हुए । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। इनकी सफलता पर अध्यापकों और अभिभावकों ने बधाई दी है। संस्थानों के निदेशकों और अध्यापकों ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उनको सम्मानित किया है।

विज्ञापन


कैटलिस्ट संस्थान के 20 होनहारों ने सफलता पाई है। कैटलिस्ट कोचिंग के छात्र प्रखर गुप्ता को 2020 रैंक, निखिल कुमार 3311 रैंक, आदित्य सिंह तोमर 3732 रैंक, अर्पित गोयल 4162 रैंक, अंशु मिश्रा 4621 रैंक, लक्ष्य भटनागर 5081 रैंक, सचिन अग्रवाल 5522 रैंक, रौनक गुप्ता 6156 रैंक, अक्षत सिंह 6709 रैंक, राजेश सिंह 7317 रैंक, राम सरन 7928 रैंक , निशा दूबे 8324 रैंक, राकेश रंजन 8901 रैंक, अतुल कुमार 9305 रैंक, दुर्गेश उपाध्याय 9529 रैंक, भरत कुमार 9973 रैंक, आदिल साह 10713 रैंक प्राप्त किया है। इन छात्रों ने सफलता का श्रेय शिक्षक रजनीश, महेंद्र, विनय को दिया है।

इसी तरह से साइंस सेंटर के विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। छात्रा आशिका गुप्ता रैंक 1274, मनीष सिंह रैंक 1554, अभिषेक पाल रैंक 5381, आयुषी रैंक 6138, कार्तिकेय सिंह रैंक 6946, उमंग सिंह रैंक 7428 और मोहम्मद वशीफूल रैंक 9632 ने सफलता प्राप्त की। साइंस सेंटर के निदेशक डॉॅ. एके सिंह ने बताया कि कम फीस में हाइब्रिड स्कूल व कोचिंग का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


एबीसी क्लासेज के 59 छात्रों का चयन हुआ
एबीसी क्लासेज के निदेशक नवनीत सिंह और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि कुल 59 छात्रों का चयन हुआ। इनमें आदित्य श्रीवास्तव ने 1247 रैंक, सिद्धार्थ सिंह ने 1583 रैंक, आदित्य 1618 रैंक, अनुश्री गुप्ता 2738 रैंक, अभिनव मिश्रा 2831 रैंक, यश श्रीवास्तव 3973 रैंक, हर्षित चौधरी 6135 रैंक, रौनक़ वर्मा 7861 रैंक, प्रांजल गुप्ता 10189 रैंक, आदित्य चतुर्वेदी 13455 रैंक, और मृत्युंजय त्रिपाठी ने 17062 रैंक पाकर संस्था का मान बढ़ाया है।

रेजोनेंस के छात्रों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
रेजोनेंस गोरखपुर स्टडी सेंटर के छात्रों ने शानदार परिणाम लाकर पूर्वांचल में अपना परचम लहराया है। सेंटर हेड संकर्षण त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्युष श्रीवास्तव रैंक- 1164 अरुनिमा राजेश रैंक-2225, उत्कर्ष पांडेय रैंक 5444 अभिषेक पांडेय रैंक-8270, आदित्य प्रकाश गुप्ता रैंक-8543, मयंक दूबे रैंक-9662, अनंत त्रिपाठी रैंक-10075, अखिलेश नाथ रैंक-11292, सुमित कुमार चौधरी रैंक-12497, अरिन गुप्ता रैंक-13153, अर्पिता मिश्रा रैंक-15282, खुशी श्रीवास्तव रैंक-15393, सोमेश गुप्ता रैंक-15786 ने अच्छे अंक लाकर रेजोनेंस एवं पूर्वांचल का मान बढ़ाया है।
 

मोमेंटम छात्र संघ के छात्रों ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

मोमेंटम छात्र संघ के निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि जेईई एडवांस परीक्षा में दिव्यमान पाल ने सामान्य वर्ग में 1023 रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया। श्वेता चंद्र ने रैंक- 2352, रेहान ने रैंक- 2486, अंशुमन कनौजिया ने रैंक- 3359, कुमार अर्पित ने रैंक- 4294, उज्ज्वल कुमार सिंह ने रैंक- 5601, निखिल सिंह ने रैंक- 6169, प्रशांत कुमार ने रैंक- 7398 व हरिओम मल्ल ने रैंक- 8081 रैंक हासिल की। सफल छात्रों को निदेशक बुके व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

मोमेंटम बेतियाहाता के 68 छात्रों का हुआ चयन
मोमेंटम बेतियाहाता के निदेशक इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी और विकास अग्रवाल ने बताया कि संस्था के छात्र आकर्षित त्रिपाठी ने 206वीं रैंक , आयुष कुमार रैंक-64 , सत्यम मणि त्रिपाठीरैंक- 666, विनय अग्रहरी ने रैंक-916, अतुल राय ने रैंक-1212 , अंशू आनंदन नेरैंक- 1357, अनुज कुमार गुप्ता ने रैंक-1670, देवांश सिन्हारैंक- 6525, अम्बरीश सिंह रैंक-8561, आयुष मिश्रा रैंक- 2297, आयुष यादव रैंक-2901, प्रखर शुक्ला रैंक- 11427 , हिमांशु गुप्ता ने रैंक- 4135, प्रतीक कुमार ने रैंक-2556, मो. हसन खान रैंक-14253, आयुष रंजन श्रीवास्तव रैंक- 15013 पाकर पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया है। निदेशकाें ने बताया कि मोमेंटम संस्था 19 साल से बेतियाहाता में संचालित है। तथा दूसरी संस्था खजांची पर है। इसके अलावा अन्य कोई ब्रांच शहर में नहीं है।

हर्षित को मिली 4035 वीं रैंक
आरपीएम एकेडमी के हर्षित जायसवाल ने 4035 रैंक प्राप्त की है। हर्षित ने इंटरमीडिएट बोर्ड में जिले में 97.8 प्रतिशत पाकर पहला स्थान प्राप्त किया था। प्रथम प्रयास में उनको जेई मेन में 99.74 प्रतिशत अंक मिले थे। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के जेईई एडवांस में 4035 वीं रैंक प्राप्त की है। हर्षित एक सफल इंजीनियर बनना चाहते हैं। इनके आदर्श गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई है।

अपनी सफलता के लिए उन्होंने आरपीएम एकेडमी के सभी अध्यापक और अपने माता पिता को श्रेय दिया है। रुस्तमपुर निवासी हर्षित के पिता नागेंद्र कुमार बागीश इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के अध्यापक हैं। संस्था के चेयरमैन अजय शाही उनकी सफलता के लिए बधाई दी। निदेशक आराधना शाही ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 
विज्ञापन

जेईई एडवांस में अरिहंत कैरियर इंस्टिट्यूट का जलवा

अरिंहत कैरियर इंस्टिट्यूट के निदेशक नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान के मेधावियों ने ऑल इंडिया में काफी बेहतर रैंक हासिल की है। समीर ने ऑल इंडिया में रैंक 3406 प्राप्त की। संस्थान के 10 विद्यार्थियों को आईआईटी का टिकट मिला है। इसके अलावा करीब 50 विद्यार्थियाें को एनआईटी में प्रवेश मिलने की संभावना है। रवि प्रकाश मिश्रा ने 2218 रैंक, बादल सिंह ने 3234 रैंक, आर्या प्रताप सिंह ने 6802 और पंकज जायसवाल ने 8002 रैंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

संस्थान के अध्यक्ष अजय शाही ने सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी-बिहार सीमा के आसपास के विद्यार्थियों के लिए अरिहंत कैरियर इंस्टिट्यूट पहली पसंद है। आसपास के क्षेत्रों के छात्र भी अपने सपनों को साकार करने के लिए अरिहंत कैरियर इंस्टिट्यूट आने लगे हैं। संस्थान में बेहद अनुभवी शिक्षक, अपडेटेड पाठ्य सामग्री गुणवत्तापूर्ण माहौल और छात्र-छात्राओं की मेहनत पर केंद्रित किया जाता है, जिससे साल-दर-साल परिणाम बेहतर होते जा रहे हैं। संस्थान के सह निदेशक अमित वर्मा ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

कंबाइंड डिफेंस सर्विस में चयनित हुए शिवम
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के मंडल विद्युत इंजीनियर के पद पर कार्यरत चंद्रभूषण श्रीवास्तव के बेटे शिवम श्रीवास्तव का चयन कंबाइंड डिफेंस सर्विस में हुआ है। मूलरूप से गोरखपुर निवासी शिवम चेन्नई में प्रशिक्षण पाकर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होकर देश सेवा करेंगे। मार्टिनियर काॅलेज, लखनऊ से 10वीं की परीक्षा, नवल्स एकेडमी गोरखपुर से 12वीं उत्तीर्ण करने वाले शिवम ने बीएससी की उपाधि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता चंद्रभूषण श्रीवास्तव और माता संतोष श्रीवास्तव, परिवारजनों एवं गुरुजनों को दिया। उनकी सफलता पर शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें