फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निगरानी पर रहेंगे जेई वाले गांव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिमागी बुखार पर वार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे गांवों पर नजर रखेगी, जहां बीते वर्ष दिमागी और उससे जुड़े लक्षण वाले मरीज मिले थे। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण कराने के साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखेगी। इसके साथ ही बुखार होने पर बच्चे को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करके इलाज करेगी। बच्चे के स्वस्थ होने तक उसकी देखरेख करेंगे। बारिश में इस बीमारी का प्रकोप बढ़ता है, इसलिए टीम सक्रिय की जा रही है।
विज्ञापन


बारिश शुरू होने के साथ ही कई प्रकार की जल जनित बीमारियों पनपती हैं। इसमें जिले में दिमागी बुखार बड़े संकट से कम नहीं है। कारण हर वर्ष दिमागी बुखार की चपेट में आकर न जाने कितने बच्चे दिमागी संतुलन खो देते हैं। वहीं कुछ बच्चों का लंबे समय तक इलाज चलता है। कुछ साल से बीमारी में कमी जरूर आई है, लेकिन पूर्ण रूप से विराम नहीं लग पा रहा है। इसलिए बीते वर्ष जहां- जहां दिमागी बुखार जेई के मरीज मिले हैं। उन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम की विशेष नजर रहेगी। यहां साफ- सफाई के साथ दवा का छिड़काव, सुअर बाड़े को गांव से बाहर रखने, स्वच्छ पानी पीने, उबाल कर पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
समय-समय पर स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंचेगी। बच्चों को टीकाकरण करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर काम करने वाली ग्राम समिति आशा वर्कर आदि ऐसे बच्चों पर नजर रखेंगी, जिन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा हो या एकाएक कई बच्चे बीमार पड़ गए हों। ऐसे बच्चों को न सिर्फ चिह्नित करने का कार्य करेंगे। बल्कि उन्हें ठीक होने तक भर्ती करके इलाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में जहां जेई के मरीज मिले थे, उस गांव और मोहल्ले पर टीम की विशेष नजर रहेगी। टीकाकरण के साथ ही समय- समय पर जांच और इलाज करेंगे।
-डॉ. डीके चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें