गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रयाग स्टेशन पर सात ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दो मिनट के लिए 20 फरवरी तक किया है। वहीं, गोरखपुर एवं प्रयागराज जं से 13 से 15 जनवरी तक चलने वाली 22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज जं-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ में यात्रा समाप्त करेगी तथा लखनऊ से ही चलाई जाएगी।
इन ट्रेनों का शुरू हुआ स्टाॅपेज
- 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर सुबह 04:43 बजे पहुंचकर 04:45 बजे छूटेगी।
- 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर सुबह 09:03 बजे पहुंचकर 09:05 बजे छूटेगी।
- 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर पूर्वाह्न 11:18 बजे पहुंचकर 11:20 बजे छूटेगी।
- 22550 प्रयागराज जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर अपराह्न 3:28 बजे पहुंचकर 3:30 बजे छूटेगी।
- 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर सुबह 05:07 बजे पहुंचकर 05:09 बजे छूटेगी।
- 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर रात 10:58 बजे पहुंचकर 1:00 बजे छूटेगी।
- 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर 09:36 बजे पहुंचकर 09:38 बजे छूटेगी।