संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में लेमन रेस आयोजित हुई। विभिन्न आयु वर्गों में बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। 10-12 वर्ष बालक वर्ग में जजलान लबीब प्रथम स्थान पर रहे। अंकित चौधरी दूसरे व मनीष गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। 13-15 वर्ष बालक में मो.उमर प्रथम, युवराज चौरसिया द्वितीय, विवेक चौहान तृतीय, 16-17 वर्ष बालक में राम प्रताप सिंह प्रथम, कुंदन विश्वकर्मा द्वितीय, उदय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
10-12 वर्ष बालिका में वैष्णवी तिवारी प्रथम, अदिति द्वितीय, प्रियांशी सिंह तृतीय, 13-14 वर्ष में खुशी सिंह प्रथम, अनुष्का सिंह द्वितीय, मधु गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं 14 वर्ष से ऊपर में अनुष्का सिंह ने पहला, प्रतीक्षा जायसवाल ने दूसरा व मानसी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि 29 अगस्त को समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।