फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल का अलार्म बजा, दौड़े अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल का अलार्म बजा, दौड़े अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन

देवरिया। जेल कारागार में लगा अलार्म बृहस्पतिवार की शाम छह बजे बजने लगा। अलार्म की आवास सुनकर अधिकारी और बंदी रक्षक जेल की तरफ दौड़ पड़े। ड्यूटी पर तैनात बंदी रक्षक मुस्तैद हो गए। बाद में पता चला कि आईजी जेल के निर्देश पर अलार्म टेस्ट लिया गया था। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद जेलों की सुरक्षा मुस्तैद करने की तैयारी कर दी गई है। इसे देखते हुए जेल आईजी आनन्द कुमार ने शाम छह बजे अलार्म टेस्ट के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए थे। उच्चाधिकारी के निर्देश पर जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने जेल का अलार्म बजा दिया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात बंदी रक्षक असलहा लेकर मुस्तैद हो गए। जेल अधीक्षक ने कर्मचारियों और अधिकारियों को बताया कि आईजी जेल के निर्देश पर अलार्म टेस्ट लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें