फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड प्रोजेक्ट: किसान मुआवजे पर अड़े, प्रशासन ने कराई मुनादी

Thu, 29 Jun 2023 04:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी जगदीशपुर।

सार

एनएचएआई के कांट्रेक्टर अनूप सिंह के नेतृत्व में बोलेरो पर लाउडस्पीकर लगाकर कोनी सिहोरिया, मठिया, रमवापुर, नैयापार गांव में अनाउंस कर लोगों से अपील की गई कि जिनकी जमीन रिंग रोड में निकल रही है। वे अपनी जमीन से संबंधित आठ बिंदुओं पर दस्तावेज की छायाप्रति एसएलओ में जमा कर दें।
विज्ञापन
किसानों के बीच जाकर प्रचार कर रहे कांट्रैक्टर के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत जा रही जमीन के लिए ज्यादा मुआवजे को लेकर किसान विरोध कर रहे हैं और प्रशासन ने गांव-गांव मुनादी शुरू करवा दी। बुधवार काे लाउडस्पीकर लगी गाड़ी से मुआवजे की प्रक्रिया को पूरा करने के संबंध में किसानों को मुनादी के जरिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि रिंग रोड के निर्माण के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है, उनके दस्तावेजों की छाया प्रति जमा जल्द से जल्द जमा करवा दी जाए।

एसएलओ (भूमि अध्याप्ति अधिकारी) के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कांट्रेक्टर अनूप सिंह के नेतृत्व में बोलेरो पर लाउडस्पीकर लगाकर कोनी सिहोरिया, मठिया, रमवापुर, नैयापार गांव में अनाउंस कर लोगों से अपील की गई कि जिनकी जमीन रिंग रोड में निकल रही है। वे अपनी जमीन से संबंधित आठ बिंदुओं पर दस्तावेज की छायाप्रति एसएलओ में जमा कर दें। ताकि मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।

इसे भी पढ़ें: सही समय पर शुरू हो जाता उपचार तो नहीं जाती मधुमती की जान, सूचना देने में कर दी देरी
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

एसएलओ विभाग के राजस्व रामशंकर मौर्य ने बताया कि जिन गांवों की जमीन रिंग रोड में निकल रही है। उन किसानों के लिए विभाग के निर्देश पर लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना प्रसारित कराई जा रही है।

किसानों से कहा जा रहा है कि वे अपनी जमीन के दस्तावेज की छायाप्रति विभाग में जमा करें। ताकि मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो सके। किसान नरसिंह सिंह, रामप्रताप चौरासिया, रामनाथ सिंह, अमरनाथ गुप्ता, रामनाथ गौड़, जयहिंद मौर्य सहित अन्य लोगों ने क्षेत्र में जमीनों की बाजार देने की मांग की है।

ये दस्तावेज कराने होंगे जमा
  • तहसील से प्रमाणित खतौनी।
  • अदेयता प्रमाणपत्र (नो ड्यूज) प्रमाण पत्र।
  • नोटरी शपथ पत्र और प्रमाणित फोटो।
  • बैंक से प्रमाणित खाता संख्या, आईएफसी कोड और फोटो सहित- रसीदी टिकट।
  • पासपोर्ट साइज तीन फोटो, भुगतान वाउचर (फार्म सीसी), आधार कार्ड व पैन कार्ड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें