फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी ने किया रात्रिभोज

Thu, 05 Nov 2026 12:28 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला, गोरखपुर

सार

रात्रिभोज के दौरान भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा जारी रही। बैठक के बाद अनौपचारिक माहौल में नेताओं के बीच चुनावी रणनीति को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के घर पर रात्रि करते नितिन नवीन और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनेक्सी भवन में सिलसिलेवार तीन बैठकों के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हिंदी बाजार स्थित आवास पहुंचे। यहां उनके लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी विनोद तावड़े तथा प्रदेश की सह प्रभारी मेघा कुलकर्णी भी मौजूद रहीं।

रात्रिभोज के दौरान भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा जारी रही। बैठक के बाद अनौपचारिक माहौल में नेताओं के बीच चुनावी रणनीति को लेकर बातचीत हुई। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एनेक्सी भवन में तीन अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लिया था।

वहीं, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक एनेक्सी भवन से बैठक के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर रात्रिभोज के लिए पहुंचना दिनभर चले संगठनात्मक और चुनावी मंथन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें