गोरखपुर एयरपोर्ट पर अचानक बृहस्पतिवार दोपहर में हड़कंप मच गया। बंगलुरू से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट अकासा में बम होने की सूचना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। एक्स के माध्यम से ये सूचना किसी ने दी थी। संज्ञान लेकर गोरखपुर पुलिस ने एयरपोर्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। बम जैसी कोई आपत्तिजनक चीज फ्लाइट में नहीं मिली। अकासा एयरलाइंस एम्स थाने में इस फर्जी सूचना दो लेकर केस दर्ज कराएगी।