मदुरै कोच अग्निकांड की जांच कर रहे रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने अंतिम रिपोर्ट जारी कर दी है। जांच रिपोर्ट में पूर्वोत्तर रेलवे के तीन विभागों को जिम्मेदार ठहराया है। जांच कमेटी ने परिचालन और यांत्रिक विभाग के साथ ही आरपीएफ को भी हादसे के लिए जिम्मेदार बताया है।
बता दें कि 26 अगस्त, 2023 को मदुरै स्टेशन पर खड़ी पुनालुर- मदुरै एक्सप्रेस की एक बोगी में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। आग इतनी भयंकर थी कि 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई झुलस गए थे। इस कोच की बुकिंग पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल से आईआरसीटीसी ने की थी। रेलवे बोर्ड ने सीआरएस को हादसे की जांच का जिम्मा सौंपा था।