- दीवानी कचहरी के गेट नंबर चार के पास की पार्किंग में होगा इंटरलॉकिंग का काम
- वाहनों को खड़ा करने के लिए बढ़ेगी जगह
गोरखपुर। दीवानी कचहरी में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए सांसद निधि से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके तहत गेट नंबर चार के पास स्थित पार्किंग स्थल पर इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। इससे पार्किंग परिसर को व्यवस्थित करने के साथ ही वाहनों को खड़ा करने की क्षमता भी बढ़ाई जा सकेगी। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर के मंत्री अनुज अस्थाना ने बताया कि कचहरी में रोजाना बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी और अन्य लोग पहुंचते हैं। ऐसे में वाहनों की संख्या अधिक होने से पार्किंग की जगह कम पड़ जाती है। कई बार लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सदर सांसद ने पार्किंग स्थल के सुंदरीकरण के लिए सहमति दे दी ही है। पार्किंग स्थल पर इंटरलॉकिंग होने से जमीन समतल और व्यवस्थित होगी। बारिश के दौरान कीचड़ और फिसलन की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। पार्किंग की क्षमता बढ़ने से कचहरी आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने में सहूलियत मिलेगी। सांसद निधि से होने वाले इस कार्य से दीवानी कचहरी परिसर की एक प्रमुख समस्या का समाधान हो सकेगा।