फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 10 दिन तक लखनऊ इंटरसिटी से नहीं जा पाएंगे..जानिए क्यों? कब तक रहेगी ट्रेन प्रभावित

Sun, 01 Jun 2025 11:20 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोंडा-बाराबंकी खंड की तीसरी लाइन पर तकनीकी काम की वजह से 24 से 4 जुलाई तक लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन नहीं चलेगी। लखनऊ जाने वाले यात्रियों को ट्रेन की जगह दूसरी गाड़ी का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी खंड पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग के लिए 24 जून से चार जुलाई तक ब्लॉक लिया है। इसके चलते लखनऊ इंटरसिटी समेत आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। साथ ही कई पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चलेंगी।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने इन ट्रेनों की बुकिंग रद्द कर दी है। साथ ही खातों में रुपये लौटाना शुरू कर दिया है। ूपूर्वाेत्तर रेलवे ने जो ट्रेन रद्द की है, उन्हें आईआरसीटीसी ने वेबसाइट से हटा दिया है। गोरखपुर से अधिकांश ट्रेनें गोरखपुर होते हुए जाती हैं। इस कारण इन दिनों ट्रेनों का लेट होना भी तय है। इससे पहले भी बस्ती-बभनान के पास ब्लॉक के कारण ट्रेनों का कई दिनों तक लेट आना जारी रहा है। अभी भी कई ट्रेनें गोरखपुर लेट आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें