फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुफिया एजेंसी सलमान की गतिविधियों की करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोला के तहसील चौराहे पर स्थित सलमान के ग्राहक सेवा केंद्र पर उसका छोटा भाई भी बैठता था। शुक्रवार को एटीएस जब पहुंची तो उस समय सलमान ही था। जानकारी होने पर छोटा भाई अरमान जब तक पहुंचा तब तक टीम लैपटाॅप के साथ ही सलमान को साथ लेकर लखनऊ निकल गई। रायबरेली में दर्ज केस में सलमान की गिरफ्तारी होने के बाद ग्राहक सेवा केंद्र पर ताला बंद है। स्थानीय थाना पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसी के अधिकारी उसके और परिवार की गतिविधि की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसी की जांच में सामने आया है कि सलमान का परिवार गोला कस्बे के वार्ड नंबर छह में रहता है। आसपास रहने वाले लोग परिवार के बारे में पूरी जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि सलमान व उसके भाई ग्राहक सेवा केंद्र पर रहते थे। घर पर रहने वाली बहन व मां ज्यादा किसी से बात नहीं करती थीं। दो भाइयों का परिवार अलग रहता है जो उसे निर्दोष बता रहा है।
एटीएस व रायबरेली पुलिस का मानना है कि कब्जे में लिए गए लैपटाॅप में सलमान की पूरी गतिविधि कैद है। उसने कितने लोगों के खाते से रुपये निकाले, कितने लोगों का जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया है, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें