फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: समय-सारिणी के अनुसार कक्षाएं चलाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। विद्यालयों में पठन-पाठन के माहौल को सुनिश्ति करने के लिए शैक्षिक सत्र 2025–26 में कक्षा 9, 10 एवं 11–12 के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कक्षाएं संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। 24 नवंबर को जारी निर्देश में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा समय-सारिणी जारी कर दी है, इसलिए विद्यालय पूर्व निर्धारित अध्ययन कार्यक्रम के अनुसार नियमित शिक्षण कार्य कराएं। प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को अनुशासन और उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि योजनाबद्ध कक्षाओं से छात्रों के परिणाम बेहतर होंगे। समय-सारिणी का पालन न करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं। निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें