सिद्धार्थनगर महोत्सव में लगे कृषि विभाग के स्टॉल का निरीक्षण करते कृषि निदेशक जितेंद्र तोमर, अप
सिद्धार्थनगर। महोत्सव में लगे पंडाल में कृषि विभाग की प्रदर्शनी का कृषि निदेशक जितेंद्र तोमर, अपर कृषि निदेशक प्रसार राजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चंद्र तिवारी, उप कृषि निदेशक अरविंद विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि महोत्सव में कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाया गया है। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक दुबे, भूमि संरक्षण अधिकारी, रविशंकर पांडेय व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नरेंद्र चौरसिया मौजूद रहे। संवाद
-
महोत्सव के मेले में रही भीड़
फोटो-
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव में सुबह से लगे स्टालों, फूड जोन और अन्य दुकानों पर सुबह से ही भीड़ रही। शहर समेत विभिन्न कस्बों एवं गांवों से भी लोग मेले में पहुंचे थे और दुकानों पर पसंदीदा सामान तलाश करते दिखे। ठंड में ऊनी वस्त्र और बच्चों के खिलौने आदि की भी दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे। इसके साथ महिलाएं व बच्चों के साथ लोग झूले आदि का आनंद उठाते दिखे। संवाद
बच्चों व स्थानीय कलाकारों ने की प्रस्तुति
सिद्धार्थनगर महोत्सव के पहले दिन स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी नृत्य, गायन और नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में कलर्स ऑफ इंडिया की नृत्य प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजी। साथ ही कुलदीप चौहान के देशभक्ति बैंड ने एक शाम शहीदों के नाम की रोमांचक प्रस्तुति से दर्शक भावुक हो उठे। इस दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे। संवाद