फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैव ए ब्रेक हैव ए किटकैट: पैक्ड चॉकलेट में मिला 'कीड़ा'... अब इस कंपनी को भेजा जाएगा नोटिस

Sun, 29 Dec 2024 12:26 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

आनंद सिंह के परिवार के सदस्य मेडिकल रोड स्थित एटूजेड मॉल में खरीदारी करने गए थे। उनके घर का एक बच्चा भी साथ में था। उन्होंने किटकैट चॉकलेट खरीद कर बच्चे को दी थी। पैकेट खोलते ही कीड़ा देखकर बच्चा डर कर रोने भी लगा।
विज्ञापन
किटकैट चॉकलेट के अंदर मिला कीड़ा - फोटो : स्त्रोत- खाद्य विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की आए दिन आ रही सूचनाओं के बीच शनिवार को बहुराष्ट्रीय कंपनी नेस्ले की किटकैट चॉकलेट में कीड़ा मिलने की खबर ने सबको चौंका दिया। शनिवार को मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक मॉल से खरीदी चॉकलेट का पैकेट जैसे ही बच्चे ने खोला, उसमें कीड़ा देखकर डर गया और चॉकलेट फेंक दी।

विज्ञापन


परिजनों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और मॉल संचालक को इसकी जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चॉकलेट को कब्जे में लेकर सील कर दिया। उन्होंने खरीदने वाले से चॉकलेट की खरीदारी का बिल भी लिया। विभाग निर्माता कंपनी को नोटिस भेजने की तैयारी में है।

साथ ही कंपनी को इस लॉट के सारे चॉकलेट वापस लेने को कहा जाएगा। शहर के भेड़ियागढ़ निवासी आनंद सिंह के परिवार के सदस्य मेडिकल रोड स्थित एटूजेड मॉल में खरीदारी करने गए थे। उनके घर का एक बच्चा भी साथ में था। उन्होंने किटकैट चॉकलेट खरीद कर बच्चे को दी थी। पैकेट खोलते ही कीड़ा देखकर बच्चा डर कर रोने भी लगा।
विज्ञापन


घरवालों ने उसे रोते देखकर कारण पूछा तो उसने चॉकलेट की ओर इशारा किया। तब उन्हें कीड़ा होने की बात पता चली। इस दौरान माॅल में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर घर के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। मॉल संचालक के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग को भी जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चॉकलेट कब्जे में लेकर सील कर दी।

क्रेता से चाकलेट खरीद का बिल भी लिया गया।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। चॉकलेट निर्माता नेस्ले को नोटिस भेजकर उनका पक्ष लिया जाएगा। कीड़ा चाॅकलेट के अंदर मिला है, जो पैकेजिंग में लापरवाही का परिणाम है। कंपनी को इस बैच के सारे प्रोडक्ट वापस लेने के लिए भी पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें