फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर जाने के लिए स्कूल बस से नीचे उतरा, आ गया पहिए के नीचे- मासूम की मौत- केस दर्ज

Sat, 13 Jul 2024 02:14 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कैंपियरगंज क्षेत्र के चिकनी गांव में घर छोड़ने गई स्कूली बस से उतरते समय दबकर नर्सरी में पढ़ने वाली पांच वर्षीया छात्रा की मौत हो गई। पुलिस स्कूल बस को थाने ले गई है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने मां ममता यादव की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज क्षेत्र के धर्मपुर गांव के दौलतनगर में एक स्कूल में चिकनी गांव के अखिलेश यादव की पुत्री पांच वर्षीया सौम्या नर्सरी में पढ़ती थी। सौम्या शुक्रवार को स्कूल आई थी। दोपहर दो बजे छुट्टी होने पर स्कूल की बस उसे घर छोड़ने गई। गांव पहुंचने पर बच्ची बस से घर जाने के लिए उतरी कि इसी दौरान उसी बस की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मासूम की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें