गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके में मारपीट में घायल सिपाही राज गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सिद्धार्थनगर जिले में तैनात थे। 24 मई को धोखे से बुलाकर आरोपियों ने सिपाही पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।