फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 10 फैक्टरियों के तकनीकी विकास में मदद करेगा उद्योग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों की बैठक में तय होंगे सहायता प्राप्त करने वाली फैक्टरियों के नाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले की तीन साल पुरानी 10 फैक्टरियों के तकनीकी विकास में उद्योग विभाग मदद करेगा। इससे उत्पाद की गुणवत्ता व उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। फैक्टरियों के चयन के लिए जल्द ही उद्यमियों की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

उद्योग विभाग फैक्टरियों के संचालन पर नजर रखता है। जिन उद्योगों के संचालन की संभावना अधिक रहती है, उन्हें तकनीकी व आर्थिक मदद भी दी जाती है। इस साल जिले के 10 ऐसे उद्योगों को आर्थिक सहायता दी जानी है, जिनका संचालन तीन वर्ष से पहले से हो रहा हो। इसके लिए उद्योग विभाग ने कंपनियों को पत्र भेजकर सूचना देने के साथ ही उद्यमियों की बैठक बुलाने का भी निर्णय लिया है। सहायक उपायुक्त उद्याेग रवि शर्मा ने बताया कि तकनीकी विकास के लिए फैक्टरियों को आर्थिक सहयोग देने का प्रावधान है। इसके लिए कंपनियों से आवेदन एकत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें