फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम, फहराए जाएंगे 1099790 झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी विभाग शामिल होंगे। सीडीओ संजय कुमार मीना की अगुवाई में कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई है। इस दौरान जिले भर में 1099790 झंडा फहराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें नगर निगम से लेकर ग्राम पंचायतों तक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन



जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए आठ अगस्त को सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया कि 13 से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम की सफलता सभी विभागों की ओर से नागरिकों को अपने घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।
परिवहन निगम की सभी बसों के अलावा निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों पर हर घर तिरंगा का संदेश देता स्टीकर लगाया जाएगा। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में प्रचार प्रसार किया जाए। इस दौरान तय किया कि सभी विभागों की ओर से कुल 1099790 तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें नगर निगम, नगर पंचायतों, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक विभाग, उच्च शिक्षा, जीडीए, गीडा, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित अन्य विभागों को 550500 झंडे फहराने का लक्ष्य अन्य विभागों को दिया गया है। जबकि जिले की कुल 1273 ग्राम पंचायतों में 549290 झंडे फहराए जाएंगे।
विज्ञापन




हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके तहत बैठक करके सभी को लक्ष्य दिया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच कार्यक्रम चलाया जाएगा। -संजय कुमार मीना, सीडीओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें