फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर : 20 हजार से अधिक तिरंगा खरीद लोगों ने दिखाया उत्साह

Sun, 13 Aug 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार को प्रधान डाकघर के प्रवर पोस्ट मास्टर विनय कुमार वार्ष्णे
विज्ञापन
गोरखपुर। हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए जिले के लोग राष्ट्रीय ध्वज खरीदने में बेहद रुचि ले रहे हैं। पांच अगस्त से 12 तक जिले के कुल 20 हजार से अधिक लोग डाकघर से तिरंगा झंडा खरीद चुके हैं। ऑनलाइन के अलावा लोग खुद डाकघर जाकर तिरंगा खरीद रहे हैं। ऑनलाइन बुक किए झंडों को डाकिए घर पहुंचा रहे हैं। कपड़े के इस राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई 30 इंच और चौड़ाई 20 इंच है। डाकिया जगदंबा श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को रुस्तमपुर इलाके में शांतनु के घर तिरंगा लेकर गए थे। डाकिया वेद प्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन 30 से 35 झंडे घर तक पहुंचा रहे हैं। प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि अभी तक 20 हजार से अधिक तिरंगे झंडे वितरित किए जा चुके हैं। रविवार को भी डाकघर खुले रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें