गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर एवं जयपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का दो मिनट का स्टॉपेज दिया है। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, पिंडवाड़ा स्टेशन पर 10 जनवरी से चलने वाली 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस और 19410 थावे-साबरमती एक्सप्रेस, किशनगढ़ स्टेशन पर पोरबंदर से 09 जनवरी से चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से 11 जनवरी से चलने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस दो मिनट के लिए रुकेंगी। ब्यूरो