फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: बस्ती व मुंडेरवा स्टेशन पर दो ट्रेनों का बढ़ा स्टॉपेज, नेपानगर स्टेशन पर रुकेगी LTT एक्सप्रेस

Thu, 03 Nov 2022 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 7 नवंबर से बस्ती स्टेशन पर सुबह 7.41 बजे पहुंचकर 7.44 बजे प्रस्थान करेगी, 22534 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 4 नवंबर से बस्ती स्टेशन पर शाम 5.15 बजे पहुंचकर 5.18 बजे प्रस्थान करेगी।

 
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर कोचीन एक्सप्रेस का बस्ती स्टेशन पर 7 नवंबर से एवं 22534 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का बस्ती स्टेशन पर 4 नवंबर से 3 मिनट का तथा 15203/15204 बरौनी-लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस का मुंडेरवा स्टेशन पर 5 नवंबर से 2 मिनट का छह माह के लिए प्रायोगिक तौर पर स्टॉपेज शुरू किया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 7 नवंबर से बस्ती स्टेशन पर सुबह 7.41 बजे पहुंचकर 7.44 बजे प्रस्थान करेगी, 22534 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 4 नवंबर से बस्ती स्टेशन पर शाम 5.15 बजे पहुंचकर 5.18 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 5 नवंबर से मुंडेरवा स्टेशन पर सुबह 6.33 बजे पहुंचकर 6.35 बजे तथा 15204 लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस 5 नवंबर से मुंडेरवा स्टेशन पर रात 8.32 बजे पहुंचकर 8.34 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नेपानगर स्टेशन पर 31 दिसंबर तक रुकेगी एलटीटी एक्सप्रेस

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चल रही 22538/22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का नेपानगर स्टेशन पर स्टॉपेज का विस्तार 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

सियालदह-लालकुआं वाया गोरखपुर छठ स्पेशल छह से चलेगी                                                    
छठ में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 03121/03122 सियालदह-लालकुआं-सियालदह छठ स्पेशल को गोरखपुर के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 6 एवं 13 नवंबर को सियालदह से तथा 8 एवं 15 नवंबर को लालकुआं से 2 फेरे के लिए चलाई जाएगी।

03121 सियालदह-लालकुआं छठ स्पेशल 6 एवं 13 नवंबर को सियालदह से रात 11.50 बजे चलकर दूसरे दिन बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भटनी, गोरखपुर से शाम 5.25 बजे छूटकर, लखनऊ (उत्तर रेलवे), तीसरे दिन शाहजहांपुर, बरेली से छूटकर लालकुआं सुबह 5.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा 03122 लालकुआं-सियालदह छठ स्पेशल 8 एवं 15 नवंबर को लालकुआं से सुबह 8.00 बजे चलेगी और गोरखपुर से शाम 7.05 बजे छूटकर दूसरे दिन सियालदह दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 2, शयनयान श्रेणी के 12 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें