अधिक नमूने होने से बढ़ी परेशानी
गोरखपुर। वाराणसी से 600 से अधिक नमूने जांच के लिए बीआरडी के आरएमआरसी भेज दिए गए हैं, जो अब मुसीबत बन गए। इन सैंपलों की वजह से गोरखपुर और अन्य जिलों के जिलों के 250 नमूने लखनऊ भेजने पड़े हैं।जबकि आरएमआरसी में रोजाना 250-300 नमूनों की जांच हो सकती है। बनारस के अलावा गोरखपुर व बस्ती मंडल के करीब 400 नमूने रविवार को आरएमआरसी पहुंचे थे।दो दिन में आरएमआरसी प्रशासन करीब 600 नमूनों की जांच कर सका। इसके अलावा 240 नमूने लखनऊ भेजे गए है। इनमें बस्ती, सिद्धार्थनगर और मऊ के नमूने शामिल है। बताया जा रहा है कि सोमवार को 200 से अधिक नमूनों की जांच नहीं हो सकी थी। बीआरडी और आरएमआरसी के विशेषज्ञों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है। अधिकारियों का कहना है कि नमूनों को दो बार एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजना पड़ रहा है। बलिया से नमूना बनारस होते हुए गोरखपुर भेजा गया। इसके बाद फिर उसे गोरखपुर से लखनऊ भेजा गया। इसी तरह बस्ती और सिद्धार्थ नगर से नमूने गोरखपुर भेजे गए। फिर उसे दोबारा लखनऊ भेजा गया।