गोरखपुर। नेपाल में रुक-रुक हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में घटाव और बढ़ाव जारी है। बुधवार को सरयू नदी का पानी बढ़ाव पर रहा तो राप्ती और रोहिन का जलस्तर घटा। नदियों में उतार और चढ़ाव की वजह से प्रशासनिक अधिकारी निगरानी में जुटे हैं।
बीते एक सप्ताह से नेपाल में रुक-रुक हो रही बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर पड़ रहा है। बुधवार की सुबह सरयू (घाघरा) नदी का पानी अयोध्या पुल पर बढ़ा रहा। इसका जलस्तर सुबह आठ बजे 93.170 रहा। जबकि शाम को 93.210 मीटर पर जलस्तर दर्ज किया गया। सरयू के बढ़ने का असर बड़हलगंज क्षेत्र में नजर आएगा। जबकि राजघाट के बर्डघाट में राप्ती और त्रिमुहानी घाट पर रोहिन नदी घटाव पर रही।
...
बुधवार को नदियों का जलस्तर
नदी स्थान खतरे का निशान सुबह 8 बजे शाम 4 बजे
सरयू अयोध्या पुल 92.73 93.170 93.210
सरयू तुर्तीपार 64.01 64.380 64. 450
कुआनो मुखलिसपुर 78.65 75.840 75.860
राप्ती बांसी 84.90 84.190 84.110
राप्ती बर्डघाट 74.98 73.920 73.890
रोहिन त्रिमुहानी 82.44 79.930 79.750
गोर्रा पिंडरा 70.50 69.500 69.500
बूढ़ी राप्ती ककरही 85.65 83.010 82.690
(नोट: जलस्तर मीटर में है)
...
वर्जन
नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पानी घटने पर नदी की कटान तेज हो जाती है। इसलिए नदियों की निगरानी की जा रही है।
-दिनेश सिंह, अधीक्षण अभियंता