गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय में शुक्रवार को एमजीयू के कुलपति सुरिंदर सिंह ने डायलिसिस विभाग के दूसरे यूनिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि डायलिसिस सुविधा का विस्तार होने से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सकेगा। दूसरे यूनिट के शुरू होने से मरीजों की संख्या के अनुसार उपचार में होने वाली प्रतीक्षा अवधि में भी कमी आएगी। भविष्य में भी इस प्रकार की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोहित ऐलानी, डायरेक्टर (हॉस्पिटल प्रशासन) डॉ. हरिओम शरण, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रतीक सिंह, ममता रावत, रिंकी सिंह, शिव शंकर वर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो