गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ डीआईजी एसएसबी असेम हेमोचंद्रा ने किया। एक से 15 दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा में पहले दिन स्वच्छता की शपथ ली गई।
इस अवसर पर डीआईजी ने सभी कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्यूरो