फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापार के नाम पर भाई ने 50 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट इलाके के मोहद्दीपुर का मामला, केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। व्यापार के नाम पर एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार मामला सगे भाइयों के बीच का है। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने मोहद्दीपुर निवासी संतोष कुमार जायसवाल की तहरीर पर उनके भाई प्रेमचंद्र जायसवाल पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार जायसवाल ने दी तहरीर में लिखा है कि भाई प्रेमचंद्र जायसवाल को व्यापार के लिए कुछ पैसों की आवश्यकता थी। वह मेरे पास आए और कहे की मुझे व्यापार के लिए एक करोड़ रुपये की सख्त जरूरत है। जिसे एक से डेढ़ वर्ष के भीतर वापस कर दिया जाएगा। संतोष ने तीन अप्रैल व 20 अप्रैल 2019 को अपने खाते के माध्यम से 25-25 लाख रुपये भाई प्रेमचंद्र के खाते में आरटीजीएस कर दिया।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष बीतने पर जब 50 लाख रुपये वापस मांगा गया तो भाई ने अभी नहीं होने की बात कही। एक माह बीतने बाद पुनः रुपये की मांग करने पर कहा तो 50 पास लाख रुपये के एवज में जमीन बैनामा करने की बात कही। आरोप है कि 10 सितंबर 2023 उसकी बातों पर विश्वास कर जमीन बैनामा करने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा टाल-मटोल किया जाने लगा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

.......
जमीन के नाम पर 36 लाख की जालसाजी
गोरखपुर। जमीन के नाम पर जालसाजी के मामले में पीपीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पथरा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि धर्मपुर निवासी दिलीप जायसवाल और झुंगिया बाजार निवासी अजीजूर हक उर्फ मौसमी ने जमीन के लिए बिशुनपुर निवासी रमेश सिंह से मिलवाया। सबने मिलकर 22 लाख रुपये और एक फर्जी काश्तकार राकेश कुमार सिंह के खाते में 4.50 लाख रुपये मंगवाया। बाद में 10 लाख रुपये मिट्टी गिरवाने के नाम पर मंगलवा लिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें