फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, प्रदर्शनी भी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, प्रदर्शनी भी लगी अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिना भीड़ किए गोल्फ कोर्स में पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक अमित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक अमिताभ ओझा, मुख्य परियोजना निदेशक/ब्रिज वर्क वीपी अवस्थी, सचिव/महाप्रबन्धक डीके खरे, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह और उप मुख्य इंजीनियर, गोरखपुर क्षेत्र रविन्दर मेहरा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधे लगाए। इसी क्रम में प्रमुख विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों के उद्यान में पौधरोपण किया। वहीं यात्रियों और कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए गोरखपुर स्टेशन पर एक प्रदर्शनी लगायी गई। कर्मचारियों के लिए ‘पर्यावरण संरक्षण में भारतीय रेलवे का योगदान’ विषय पर अधिकतम 250 शब्द सीमा की निबन्ध प्रतियोगिता एवं ”जैव विविधता संरक्षण पर स्लोगन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक विभाग में पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए। इसके अतिरिक्त जैव-विविधता पर लोगों को जागरूक करने के लिए रेल उपभोक्ताओं के मोबाइल पर संदेश भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें