फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के डीके श्रीवास्तव सहित तीन रेलकर्मी कोरोना वारियर्स ऑफ द डे से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर के डीके श्रीवास्तव सहित तीन रेलकर्मी कोरोना वारियर्स ऑफ द डे से सम्मानित \rअमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। लॉक डाउन के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात डीके श्रीवास्तव, पडरौना स्टेशन के यातायात निरीक्षक एसके द्विवेदी एवं रुद्रपुर स्टेशन के जेई ट्रैक विकास सिंह को कोरोना वारियर्स ऑफ द डे से सम्मानित किया है। \tपड़रौना रेलवे स्टेशन पर यातायात निरीक्षक एस.के द्विवेदी ने जलालपुर स्टेशन से श्रमिक ट्रेनों का परिचालन सफलतापूर्वक कराया एवं जिला प्रषासन से सामंजस्य बनाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजवाया। स्थानीय कर्मचारियों को जागरूक किया तथा समय-समय पर रेल परिसर की साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेशन करवाया। इन्हें सराहनीय कार्यों के लिये वाराणसी मण्डल का कोरोना वारियर आॅफ द डे घोषित कर सम्मानित किया गया । \r \tगोरखपुर रेलवे स्टेशन पर तैयात मुख्य वणिज्य निरीक्षक डी.के.श्रीवास्तव ने अभी तक 137 स्पेशल ट्रेनों से गोरखपुर स्टेशन पर उतरे 1.40 लाख यात्रियों से सुरक्षा मानको का पालन कराया। यात्रियों को उनकी स्क्रींनिग कराकर तथा उन्हें भोजन पैकेट एवं पानी की बोतल देकर जिला प्रशासन को सुपुर्द कर रहे है। उन्हें सराहनीय कार्यों के लिये लखनऊ मण्डल का कोरोना वारियर आॅफ द डे घोषित कर सम्मानित किया गया। \r \tरूद्रपुर सिटी स्टेशन पर जूनियर इंजीनियर/रेल पथ के पद पर कार्यरत विकास कुमार सिंह ने लाॅकडाउन अवधि में अपने अनुभाग का अनुरक्षण कार्य कराया। उन्होंने लाॅकडाउन अवधि में कोविड-19 के प्रति कर्मचारियों को जागरूक किया तथा उन्हें फेस मास्क, गमच्छा, सेनिटाइजर एवं साबुन उपलब्ध कराया। इन्हें इज्जतनगर मंडल का कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे घोषित कर सम्मानित किया गया।\r \t \r \r \r
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें