फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया के राजाराम बने कोरोना वारियर्स ऑफ द डे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया के राजाराम बने कोरोना वारियर्स ऑफ द डे अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कोरोना संकट में रेलकर्मियों का उत्साह बढ़ाने के क्रम में बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तीन रेलकर्मियों राजाराम, राकेश कुमार और राजीव शर्मा को कोरोना वारियर्स ऑफ द डे घोषित कर पुरस्कृत किया। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजाराम ने लाॅकडाउन में कुसम्ही एवं देवरिया सदर माल गोदाम के व्यापारियों से समन्वय स्थापित कर कुसम्ही में 13 रेक तथा देवरिया सदर में 41 रेकों की अनलोडिंग कराई। बैतालपुर मालगोदाम पर चल रहे बकाया धनराशि 32,34,351 रुपये बैतालपुर डिपो जाकर प्राप्त करते हुए रेल राजस्व में जमा कराया। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आने वाली 03 श्रमिक विषेष गाड़ियों के यात्रियों को सुरिक्षत ढ़ंग से उतरवाने में अपना योगदान दिया। मजूदरों का प्रत्येक दिन थर्मल स्क्रीनिंग कराया। राजाराम के इन सराहनीय कार्यों के लिए इन्हें वाराणसी मंडल का कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे घोषित कर सम्मानित किया गया। सीनियर सेक्सन इंजीनियर/टेलीकाम, लखनऊ राकेश कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, चारबाग, बन्दरियाबाग, ऐशबाग आदि स्थानों पर टेलीकाम संचार व्यवस्था को कार्यशील बनाए रखा। कोरोना बचाव किट, स्प्रे मशीन, फेस मास्क आदि को सिगनल एवं टेलीकाम पर्यवेक्षक के पास कर्मचारियों को देने के लिए भेजवाया। इन्हें लखनऊ मंडल का कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे घोषित किया गयास। वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कार्यालय, इज्जतनगर में कार्यालय अधीक्षक, विद्युत राजीव शर्मा ने हाईडिल एवं विद्युत पर्यवेक्षेकों से सामंजस्य स्थापित कर मंडल के 350 विद्युत कनेक्शनों के बिल प्राप्त कर समयानुसार भुगतान कराया तथा मंडल एवं कारखाना, इज्जतनगर के 4500 कर्मचारियों से 41 लाख रूपये विद्युत बिल की रिकवरी कराने में योगदान दिया। जिसके लिए इन्हें इज्जतनगर मंडल का कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें