फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए आवेदन कल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए आवेदन कल तक परीक्षा केंद्र बदलवाने की तिथि 30 जून, नहीं लगेगा शुल्क अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी ) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून की शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो0 एस0 पी0 सिंह ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के दृष्टिगत दो बार आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी, जिससे कि अभ्यर्थी सुगमता से आवेदन कर सके। साथ ही लॉक डाउन के कारण उत्पन्न विषम परिस्थिति को देखते हुए अभ्यर्थियों को निशुल्क परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है जिसकी अन्तिम तिथि 30 जून 2020 है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्राप्त आवेदनों की संख्या को देखते हुए प्रो एस पी सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुल आवेदनों में सर्वाधिक लगभग 75 प्रतिशत आवेदन बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्राप्त हुए हैं। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रति सीट के सापेक्ष 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि बीटेक द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री में प्रति सीट के सापेक्ष 22 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमबीए, एमसीए में प्रत्येक सीट के सापेक्ष यह संख्या 8 है। विश्वविद्यालय में प्रारम्भ किए गए एमएससी के नवीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कुल सीटों के सापेक्ष लगभग डेढ़ गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमएससी में प्रवेश अन्य पाठ्यक्रमों की तुलना में अपेक्षाकृत ज्यादा सुगम है। प्रो सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि 15 जून 2020 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है तथा इस को अब और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। -- 25 जुलाई को होगी प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा पीएचडी के अतिरिक्त अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 25 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। जबकि पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा एक जुलाई को सिर्फ गोरखपुर शहर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें