फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेज पर चढ़ने से मना करने पर दुल्हन के मामा का पैर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो की घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के कोइरीपुर टोला में बृहस्पतिवार की रात एक शादी समारोह में जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़ने से मना करने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि घरातियों के विरोध करने पर मनबढ़ों ने पीटकर दुल्हन के मामा का पैर तोड़ दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी व भाजपा के मंडल मंत्री गौतम मौर्या अपने भाई अमरनाथ मौर्या के साथ भांजी की शादी में शामिल होने के लिए जंगल डुमरी नंबर दो के कोइरीपुर गए थे। बताया जा रहा है कि जयमाल के दौरान उसी गांव के कुछ युवक शराब के नशे में स्टेज पर चढ़ गए । विरोध करने पर विवाद करने लगे। लोगों ने उन्हें किसी प्रकार नीचे उतारा। थोड़ी देर बाद मनबढ़ों ने अपने कई साथियों को बुला लिया और सामान फेंकने के साथ ही तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मनबढों ने भाजपा नेता के भाई अमरनाथ मौर्या पर हमला कर पैर तोड़ दिया । डॉयल 112 की पुलिस पहुंचने पर मनबढ़ धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मनबढों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें