फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: काम की खबर कई इलाके में आज पांच घंटे तक गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम बक्शीपुर न्यू और ओल्ड में शनिवार को तकनीकी काम किया जाएगा। इससे बक्शीपुर, नसिराबाद, हट्ठी स्थान, दीवान बाजार, कोतवाली, उचवा फीडर से सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता बक्शीपुर अतुल रघुवंशी ने बताया कि संबंधित इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उधर, रूस्तमपुर बिजली उपकेंद्र से निकलने वाले आजाद नगर फीडर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। फीडर से जुड़े इलाकों में तकनीकी काम किया जाएगा। एसडीओ रूस्तमपुर वीके मल्ल ने बताया कि इस दौरान संबंधित इलाकों में पांच घंटे तक बिजली गुल रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें