फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: कुशीनगर में अलाउद्दीन लेता था कैश, बनारस का जालसाज देता था 'डिग्री', बन जाते थे 'झोलाछाप डॉक्टर'

Wed, 04 Dec 2024 11:23 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिनव त्यागी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डॉक्टरों की फर्जी डिग्री बनाने की जांच कर रही पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच में पता चला कि कुशीनगर के तमकुहीराज का अलाउद्दीन डिग्री के नाम पर लोगों से रकम लेता था और वाराणसी का एक जालसाज डॉक्टरों की फर्जी डिग्री उपलब्ध कराता था। पुलिस ने वाराणसी के जालसाज के बारे में जानकारी जुटा ली है। गुलरिहा पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में वाराणसी जाएगी। पुलिस का मानना है कि आरोपी के पकड़े जाने पर कई और बड़े मामले खुल सकते हैं।

विज्ञापन


फर्जी डिग्री प्रकरण की जांच करने पुलिस टीम अभी तक कुशीनगर, प्रयागराज, लखनऊ, गाजीपुर, मऊ और बस्ती जिले में जा चुकी है। हर जगह वाराणसी के व्यक्ति का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वाराणसी का यह जालसाज प्रदेश के कई जिलों में डॉक्टरों की फर्जी डिग्री उपलब्ध करा चुका है। इसपर शहरों में डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित भी किए जा रहे हैं।

इनाम बढ़ा तो फरार हो गया अलाउद्दीन का परिवार
कुशीनगर के 25 हजार के इनामी अलाउद्दीन को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। अलाउद्दीन के खाते में पांच लाख रुपये डिग्री के लिए भेजे गए थे। इसका विवरण पुलिस को बैंक से मिल गया है। अलाउद्दीन पर इनाम बढ़ने के बाद उसके परिवार के लोग भी फरार हो गए हैं। घर पर पुलिस टीम गई तो वहां ताला बंद मिला।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इनाम बढ़ने के बाद से ही परिवार फरार हो गया है। क्षेत्र में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि पुलिस की हर कार्रवाई की अलाउद्दीन और उसके परिवार को पहले ही भनक लग जाती है। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर में अलाउद्दीन के घर पुलिस पहुंचने के कुछ ही देर पहले परिवार भी ताला लगाकर चुपके से कहीं निकल गया था।

आरोपियों के पास से मिली थी 50 से अधिक डॉक्टरों की डिग्री
पुलिस ने 17 मई को डॉ. राहुल नायक की तहरीर पर अलाउद्दीन और राम पांडेय पर गुलरिहा थाने में केस दर्ज किया था। जांच आगे बढ़ी तो गुलरिहा पुलिस एक सितंबर को गाजीपुर जिले के भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के पदुमपुर मैगर राय निवासी बृजेश लाल, वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के दीनापुर चिरईगांव निवासी ओमप्रकाश गौतम और वाराणसी के चौबेपुर इलाके के बराई निवासी दीपक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।

आरोपियों के पास से पुलिस को 50 से अधिक डॉक्टरों की फर्जी डिग्री मिली थी। इसकी जांच पड़ताल चल रही है।

अलाउद्दीन की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। डॉक्टरों की फर्जी डिग्री बनाने के मामले में कुछ और भी नाम सामने आए हैं। पुलिस टीम ने उनकी पहचान कर ली है। बहुत जल्द उन्हें पकड़कर पूछताछ की जाएगी;अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें