दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता बनकर घूम रही महिला पर मंगलवार को कैंट थाने में केस दर्ज किया गया। सिविल बार एसोसिएशन के मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने तहरीर दी थी। पुलिस के अनुसार महिला का खुद की जमीन का एक झगड़ा चल रहा था। इस मामले जिसमें दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए वह फर्जी अधिवक्ता बनकर सिविल कोर्ट में घूम रही थी।
एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय एवं मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि फर्जी अधिवक्ता के बारे में लगातार मिल रही सूचना के आधार पर वह लोग मंगलवार को दिन के करीब 4.30 बजे कचहरी परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला जो अधिवक्ता का ड्रेस में नजारत के सामने से गुजर रही थी।
पूछने पर अपने आप को अधिवक्ता बता रही थी, लेकिन न तो अपना नाम बता रही थी और न ही अधिवक्ता होने का कोई परिचय पत्र या अधिवक्ता होने से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत कर रही थी। उसे कैंट थाने की पुलिस को सौंप दिया गया।