फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सांसद रवि किशन ने जब पिता की यादों को साझा किया, कहा- 'बाबूजी औघड़ रहलें, पट्टा से मारते थे'

Fri, 16 Feb 2024 11:34 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने मंच से ही स्वर्गीय पिता की यादों को साझा किया। मौका, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद भी मंच साझा कर रहे थे। इसी दौरान पिता से जुड़ी यादें साझा की तो लोग हंसने लगे।
 
विज्ञापन
पिता से जुड़ी यादों को साझा करते सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में सांसद रवि किशन ने अपने बचपन की कहानी सुनाकर लोगों को खूब हंसाया। सांसद ने कहा-जब वह छोटे थे तो पिताजी बहुत मारते थे। बाबूजी औघड़ रहलें, देर तक सोने पर पट्टा से मारते थे। बोलते थे कि गुंडा बनेगा। इसपर सभी लोग ठहाके लगाने लगे। मंच पर बैठे सीएम भी यह सुनकर खूब हंसे। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि नए भारत में नारी शक्ति जाग गई है। पहले लड़की होने पर लोग सिर पीटने लगते थे, लेकिन मोदी-योगी की सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया और बेटी के पैदा होने से लेकर विवाह तक का पूरा खर्च उठाया। डबल इंजन की सरकार देश को जड़ से मजबूत कर रही है। अब समय गया कि महिलाएं केवल चूल्हा-चौका करेंगी। अब वो सारे काम करेंगी और देश के साथ चलेंगी। पहले की सरकारों ने देश को जाति-बिरादरी के नाम पर लूट लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें