फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लखनऊ इलाज कराने गई थी, चारों ने घर का ताला तोड़ की लाखों की चोरी

Wed, 30 Oct 2024 06:34 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शिवपुर शहबाजगंज में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर आलमारी के लॉकर में रखे गहने व दो लाख नगदी चोरी कर लिया। घर में लोग लखनऊ इलाज के लिए गए थे। वापस आए तो घर का हाल देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन
ताला तोड़कर( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर शहबाजगंज में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर आलमारी के लॉकर में रखे गहने व दो लाख नगदी चोरी कर लिया। पड़ोसी ने मकान का दरवाजा खुला देख घरवालों को सूचना दी। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के शिवपुर शहबाजगंज की रहने वाली नीता देवी सितंबर में पति हरिद्वार का इलाज कराने लखनऊ गई थी। अपने मकान में ताला बंद कर चाभी पड़ोसी अनिल को दे दी थी। सोमवार को अनिल ने फोन कर सूचना दिया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है। लखनऊ से लौटकर देखा तो आलमारी तोड़कर गहने सहित लॉकर में रखा दो लाख नगदी चोरी हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस बुधवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें