शिवपुर शहबाजगंज में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर आलमारी के लॉकर में रखे गहने व दो लाख नगदी चोरी कर लिया। पड़ोसी ने मकान का दरवाजा खुला देख घरवालों को सूचना दी। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के शिवपुर शहबाजगंज की रहने वाली नीता देवी सितंबर में पति हरिद्वार का इलाज कराने लखनऊ गई थी। अपने मकान में ताला बंद कर चाभी पड़ोसी अनिल को दे दी थी। सोमवार को अनिल ने फोन कर सूचना दिया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है। लखनऊ से लौटकर देखा तो आलमारी तोड़कर गहने सहित लॉकर में रखा दो लाख नगदी चोरी हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस बुधवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।