फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: युवती ने इंस्टाग्राम पर डाला ऐसा पोस्ट, 30 मिनट में घर पहुंच गई पुलिस- जानिए क्यों

Sat, 28 Dec 2024 10:32 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

युवती ने बताया कि उसने कीटनाशक दवा की खाली शीशी में पानी भरकर पीने की वीडियो केवल इंस्टाग्राम पर चर्चा में आने के लिए अपलोड किया था। गलती का अहसास होने पर पोस्ट हटा दिया। पुलिस ने काउंसिलिंग कर भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Social Media - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैंपियरगंज क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। डीजीपी कार्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर से सूचना भेजकर अलर्ट किया गया और आधे घंटे में युवती के घर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसने कीटनाशक दवा की खाली शीशी में पानी भरकर पीने की वीडियो केवल इंस्टाग्राम पर चर्चा में आने के लिए अपलोड किया था। गलती का अहसास होने पर पोस्ट हटा दिया। पुलिस ने काउंसिलिंग कर भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी।

शुक्रवार को दोपहर 12:35 बजे मेटा कंपनी के तरफ से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के जरिए अलर्ट किया गया। डीजीपी ने उच्चाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद हरकत में आई कैंपियरगंज पुलिस ने युवती के घर का पता उसके मोबाइल के लोकेशन से प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन


महिला आरक्षी के साथ पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने युवती से उसके परिजनों की उपस्थिति में बातचीत की। युवती ने बताया कि उसने कीटनाशक दवा की खाली शीशी में पानी भरकर पीने की वीडियो केवल इंस्टाग्राम पर इसलिए अपलोड की थी, ताकि उसकी पोस्ट वायरल हो जाए। काउंसलिंग के बाद युवती ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें