फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 17 दिन बाद थी शादी, पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव- हत्या की आशंका

Mon, 19 May 2025 04:02 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

परिजनों के अनुसार, श्याम गौड़ पुत्र रामदयाल उम्र 25 वर्ष तीन बहनों का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र वारिस था। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशी को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gorakhpur Suicide Case: खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडो में सोमवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर के बगीचे में कटहल के पेड़ पर लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान श्याम कुमार गौड़, पुत्र रामदयाल, निवासी डोडो के रूप में हुई।

विज्ञापन


युवक की शादी अगले महीने 6 जून को होनी थी। इससे पहले उसकी मौत हो गई। घर में शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। इसी बीच मौत के खबर से मातम फैल गया। परिजनों के अनुसार, श्याम गौड़ पुत्र रामदयाल उम्र 25 वर्ष तीन बहनों का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र वारिस था।

घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशी को मातम में बदल दिया। शव को एक छोटे से कपड़े से पेड़ पर लटकता देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शव जमीन से काफी नीचे था, जो आत्महत्या की जगह किसी साजिश की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फिरहला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें